Wednesday Feb 4, 2026

उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्यकारिणी की टनकपुर में हुई बैठक

टालमटोल जारी रहने पर मजदूर संघ निगम मुख्यालय पर धरने की धमकी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ ने कर्मचारियों की नियमितीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। आज 24 जनवरी को क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पाल की अध्यक्षता और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता के संचालन में हुई संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। 

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि परिवहन निगम मुख्यालय के अधिकारी विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर सकारात्मक रवैया नहीं अपना रहे हैं। आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में बेवजह देरी की जा रही है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि विशेष श्रेणी के कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर निगम मुख्यालय में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और टालमटोल जारी रही, तो परिवहन मजदूर संघ निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीप चंद्र शाह, क्षेत्रीय मंत्री कुलदीप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतीश उप्रेती, अजीत गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कुनाल राठौर, डिपो मंत्री रवि कुमार, मनीष कुमार, सलज सक्सेना, चंद्रमोहन पांडेय, आशीष गुप्ता, वसीम, ज्ञान सिंह, महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.