Wednesday Feb 4, 2026

ARTO सुरेंद्र कुमार ने किया सम्मानित सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के जरिए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। Drivers Day पर आज 24 जनवरी को रोडवेज की कार्यशाला में हुए कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा में अनुकरणीय योगदान देने वाले 8 चालकों को सम्मानित किया गया। इन चालकों का अब तक कोई भी दुर्घटना रिकॉर्ड नहीं रहा है। सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

 

ARTO सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग केवल चालक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज और जन जीवन की सुरक्षा से भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे चालकों का सम्मान अन्य चालकों को भी यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करेगा।

इन चालकों का हुआ सम्मान

टनकपुर डिपो के चंदन सिंह कैड़ा, हरदेव सिंह

लोहाघाट डिपो के जगतार सिंहगोपाल गिरि।

पिथौरागढ़ डिपो के प्रदीप बसेड़ा, विक्रम चंद। 

मंडलीय कार्यालय चालक राम शंकरसुंदर सिंह

उम्दा ड्राइविंग के लिए ड्राइवरों को सम्मानित करते ARTO सुरेंद्र कुमार। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.