Sunday Mar 22, 2026

जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस ने बुंगा फर्त्याल में चलाया अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान जारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने ग्राम पंचायत डुंगरी फर्त्याल के बुंगा फर्त्याल क्षेत्र में मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात की और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। फर्त्याल ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से गारंटी शब्द हटाकर योजना का नाम बदल रही है। जिससे ग्रामीणों के रोजगार के मौलिक अधिकार को छीना जा रहा है। 

अब श्रमिकों को काम कहा और कैसे मिलेगा, यह सरकार अपने पसंदीदा ठेकेदारों के माध्यम से मनमाने ढंग से तय करेगी। ग्राम पंचायतों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है, जो योजना की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बदलाव का पुरजोर विरोध कर रही है। जब तक योजना को उसके मूल रूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक मनरेगा बचाओ संग्राम जारी रहेगा। इस मौके पर स्थानीय श्रमिक कैलाश राम, गिरीश राम, अनिल कुमार, श्याम राम, बबलू राम, उमेद राम आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.