वो तो खेलन के हित मांगत चंदा...
चंपावत के शगुन बैंकेट हॉल में कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव में नैनीताल, रुद्रपुर, अल्मोड़ा से आए होल्यारों ने बिखेरा जलवा
देवभूमि टुडे
चंपावत। बसंत पंचमी के मौके पर कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में शगुन बैंकेट हॉल में हए होली महोत्सव में होल्यारों ने विभिन्न राग-फाग में होली गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे रसिकों ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मनीष कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
नैनीताल से आए प्रभात साह गंगोला ने राग श्याम कल्याण में- मलत-मलत नैना लाल भए..., रानीखेत से आए संदीप गोरखा ने- राग काफी में-जित देखूं तित श्याम मई है..., रुद्रपुर से पहुंचे हेम पांडेय ने राग काफी में-अजहु उमर की मैं बाली..., प्रभात साह गंगोला ने राग मिश्र खंभाज में-गोरी घूंघट खोलो, उठाओ पलक..., शांति जोशी ने राग मिश्र खंभाज में-घायल किया तूने मारी हो कटरिया... की प्रस्तुति से चार चांद लगा दिए। हेम चंद्र पांडेय ने-बाली उमर लरकइयां न छेड़ो सैंय्या... और राग खंभाज में-होली खेलन कहां जाऊं..., सागर मौनी ने मिश्र खंभाज में-वो तो खेलन के हित मांगत चंदा..., आयुष ने राग बागेश्री में-कान्हा पे तन मन सब वारूंगी..., सुनील ने राग सहाना में- अब ना बसूं प्रीतम प्यारे की सेजिया में..., नैनीताल से आए पारस पांडेय ने राग जैजैवंती में-मैं बिरहनियां बैठूं जाग..., प्रभात साह ने राग चारूकेषी में- मोरे कंगना जोर चुभे..., संदीप गोरखा ने राग परज में-अब कित जात छिपूं..., होली गायन कर श्रेाताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।




तबले में अंकित जोशी, प्रभात साह गंगोला, सागर मौनी, विशाल पचौली, कार्तिक नरियाल एवं बांसुरी में मानस पंत ने संगत दी। कार्यक्रम में कलश संगीत समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा, प्रेम बल्लभ भट्ट, प्रकाश पांडेय, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी व रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य जनार्दन चिल्कोटी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, सामाजिक कार्यकर्ताा राजेंद्र गहतोड़ी, ग्राम प्रधान रेखा भट्ट, नैनीताल के चंदन जोशी, पारस, रामनगर के अजेंद्र, दन्या अल्मोड़ा के उमेश चंद्र पंत, दिनेश बिष्ट, सोनल पांडेय, मनोज पांडेय, श्याम गिरि, महेश जोशी, डॉ. संतोष पांडेय, शैलेश कलुखिडय़ा, अभिषेक पांडेय, धर्मवीर, जीवन कलखुड़िया, पप्पू राय, मनोज पचाौली, लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. कमलेश सक्टा, जिला अस्पताल के डॉ. गौराांग जोशी, दीपा पांडेय, नीलम पांडेय, माया उप्रेती, विनोद उप्रेती, महेश जोशी, प्रभाकर पंत आदि मौजूद थे। बैंकेट हॉल के स्वामी विजय पांडेय ने आयोजन में सहयोग किया।
© 2026. All Rights Reserved.