Saturday Sep 19, 2026

विजन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरिम में संगीत विद्यालय ने बसंत उत्सव 

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर विजन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरिम में संगीत विद्यालय ने बसंत उत्सव उल्लास से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टनकपुर के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के प्रोफेसर डॉ. गिरिधर जोशी सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई।

कोमल रौतेला व साथियों ने मां शारदे की आरती व गुरु वंदना के साथ आगाज किया। गायन तृतीय वर्ष के बच्चों ने भजन *कछू लेना न देना मगन रहना* के माध्यम से समा बांध दिया। तबलावादन जूनियर व सीनियर में बच्चों ने तबले पर ऐसी अंगुलियां थिरकाई कि पूरा हॉल तालियों से गुंज उठा। *रघुवर तुमको मेरी लाज* , *अच्युतम केशवम* , *राम नाम अति मीठा है* , *सांवली सूरत पै मोहन* , *ऋतू बसंत फिर आई, ऋतु राज बसंत की बेला* आदि भजन गीतों से माहौल संगीतमय हो उठा। कार्यक्रम आयोजक संगीत विद्यालय, टनकपुर के प्रबंधक संगीताचार्य अनिल पालीवाल ने बताया कि बसंत उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 100 बच्चों ने हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर GGIC टनकपुर की सेवानिवृत्त संगीत शिक्षिका लीला तिवारी, जवाहर नवोदय खटीमा के संगीत शिक्षक ललित जोशी, तुषार हॉस्पिटल टनकपुर के डॉयरेक्टर डॉ. विनोद कुमार जोशी, राजकीय हॉस्पिटल, टनकपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभा जोशी, उत्तरांचल संगीत एवं कला समिति के निदेशक दिनेश जोशी, पीएमश्री GGIC खटीमा की शिक्षिका मनीषा कल्पासी, विज़न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी, प्रबंधक अजय देउपा, भजन गायक कपिल भार्गव, नोजगे (हैप्पी) खटीमा के संगीत शिक्षक प्रकाश भट्ट एवं विशाल जॉर्डन, साधक संगीत विद्यालय के निदेशक जितेंद्र भट्ट, सराफ पब्लिक स्कूल खटीमा के संगीत शिक्षक नीरज कापड़ी, सिटी कॉन्वेंट खटीमा के संगीत शिक्षक दिनेश हनेरी, विज़न पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक प्रत्यक्ष भंडारी, पैरामाउंट स्कूल के संगीत शिक्षक गुफरान अली सहित समस्त अभिभावक आदि मौजूद थे। तबले में संगत नीरज कापड़ी ने की। मंच संचालन अलक्ष्या पब्लिक स्कूल खटीमा के संगीत शिक्षक बासू भाई ने किया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.