Wednesday Feb 4, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी अजय गणपति ने मतदान के प्रति जागरूकता की दिलाई शपथ

वर्ष 2011 से हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस

देवभूमि टुडे

चंपावत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) की पूर्व संध्या पर पुलिस की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आज 24 जनवरी को पुलिस अधिकारी व कर्मियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई।

शपथ कार्यक्रम के जरिए सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और समाज में भी अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। एसपी ने कहा गया कि मतदान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। वर्ष 2011 से इस दिन लोकतंत्र को मज़बूत करने और नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के मकसद से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस की आधिकारिक थीम मेरा भारत मेरा मतदान (MY INDIA MY VOTE) है। इसके अंतर्गत युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने, जागररूक व जिम्मेदार मतदान, समावेशी लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर फोकस किया जा रहा है।

चंपावत में पुलिस अधिकारी-कार्मिकों को शपथ दिलाते एसपी अजय गणपति।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.