Tuesday Mar 10, 2026

चंपावत जिले में तीसरी आंख कानून व्यवस्था बनाने में बनेगी मददगार

एक साल तक निजी कंपनी करेगी कैमरों का रखरखाव

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिले के कई स्थानों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से तीसरी आंख (CCTV कैमरों) की सहायता ली जाएगी। तीसरी आंख के माध्यम से जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं अपराधों पर भी अंकुश लग सकेगा। विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों में 76 CCTV कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

SP रेखा यादव के मुताबिक जिले के विभिन्न स्थानों में अपराध और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न मदों से 76 स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। CCTV कैमरों की एक वर्ष के लिए CAMS तकनीकी शर्तो के अनुसार पूर्ण कराए जाने के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। CCTV कैमरे लगाने वाली कंपनी एक साल तक कैमरों का रखरखाव करेगी। वैसे पूर्व में भी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों में पुलिस की ओर से CCTV कैमरे लगाए गए थे, लेकिन समुचित रखरखाव के अभाव में अधिकांश स्थानों पर CCTV कैमरे खराब हो गए। जिस कारण किसी प्रकार के अपराध के अनावरण में CCTV की मदद नहीं मिल पा रही थी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.