Wednesday Feb 4, 2026

बीते 24 घंटे में चंपावत में हुई सर्वाधिक 35 MM बारिश

देवभूमि टुडे

चंपावत। कल 23 जनवरी को शीत ऋतु में हुर्ई पहली बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक देवीधुरा की ऊंची पहाड़ी में हल्का हिमपात हुआ‌। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 35 MM बारिश चंपावत में हुई। चंपावत का आज शनिवार का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

अलबत्ता आज 24 जनवरी को मौसम कमोबेश साफ रहा। जरूर कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। वहीं आज शनिवार को मौसम के मद्देनजर इंटर तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए थे। चंपावत जिले की सभी सड़कें आवागमन के लिए खुली हैं।

देवीधुरा में हिमपात का नजारा।

चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा (आज सुबह 8 बजे तक):

चंपावत: 35.00 MM

लोहाघाट: 10.50 MM

पाटी :10.00 MM

टनकपुर: 7.40 MM

बनबसा : 3.00 MM




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.