Sunday Jun 21, 2026

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में बसंत पंचमी पर परंपरागत होली गायन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में संगीत विभाग की ओर से परंपरागत होली गायन के द्वितीय चरण का आयोजन हुआ। बसंत पंचमी को आयोजित इस कार्यक्रम में बसंत के गीतों की बहार रही। शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने रााग धमार में होली की प्रस्तुति से किया। 

उन्होंने राग काफी में-पहन बसंती बाना, सजन मोरे अंगना में आना..., अंकित भट्ट ने क्रम आगे बढ़ाते हुए- वन को चले दोउ भाई, उन्हें समझाओ भाई..., विनोद कुमार ने बसंत के उल्लास को प्रस्तुत करते हुए- आयो नवल बसंत सखी ऋतु राज कहावै..., तबला वादक ध्रुव कुमार की संगत में आदित्य ने भी कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। इस मौके पर सुरेश कुमार, दिनेश भट्ट, गणेश राम, जीवन चन्द्र पांडेय की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.