Wednesday Feb 4, 2026

क्रेडिट कार्ड वितरण का प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल किया शुभारंभ

देवभूमि टुडे

चंपावत। PM स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत संचालित क्रेडिट कार्ड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 23 जनवरी को तिरूवनंतपुरम से वर्चुअल तरीके से शुभारंभ किया। ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड शुभारंभ एवं ऋण वितरण समारोह हुआ। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका के फड़ एवं रेहडी व्यवसायियों को PM स्वनिधि योजना के तहत लाभांवित किया गया। पालिकाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले क्रेडिट कार्ड  फड़ व्यवसायियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर 4 फड़ व्यवसायियों को स्वनिधि योजना के सांकेतिक क्रेडिट कार्ड दिए गए। 

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने वर्तमान में कार्यरत फड़ एवं रेहडी व्यवसायियों को PM स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड के महत्व की जानकारी दी। नगर पालिका ने अब तक 133 व्यवसायियों को स्वनिधि योजना का लाभ दिया जा चुका है। साथ ही भविष्य में अन्य सभी छोटे व्यवसायियों को इस योजना से अच्छादित किए जाने की योजना है। इस मौके पर सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, दिनेश चंद्र बरदोला, गौरव कलोनी, भाजपा नेता सूरज प्रहरी, सनी वर्मा एवं अधिकारी-कर्मी और फड़ रेहड़ी व्यवसायी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.