मौसम के मद्देनजर जारी हुआ आदेश
देवभूमि टुडे
चंपावत। आज 23 जनवरी को शीतकाल की पहली बारिश हुई। मौसम में कल 24 जनवरी को भी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर कल शनिवार को चंपावत जिले के इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मौसम के मद्देनजर DM मनीष कुमार ने मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को स्कूलों की छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश जारी किए गए। यद्यपि पहाड़ के अधिकांश स्कूलों में शीत अवकाश है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्र के घाटी वाले शिक्षण संस्थान और जिले के मैदानी स्कूल अभी खुले हुए हैं। जो कल शनिवार को बंद रहेंगे।
© 2026. All Rights Reserved.