Wednesday Feb 4, 2026

केंद्रीय विद्यालय बनबसा में पराक्रम दिवस के रूप में मनी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो NHPC में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य राजेश कुमार वत्स ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। आठवीं के छात्र चिन्मय चंद्र उपाध्याय ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष की जानकारी दी।

ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय टनकपुर, एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी टनकपुर, डेविड पेंटर स्कूल गुदमी, शारदा इंटर कालेज बनबसा, केंद्रीय विद्यालय बनबसा छावनी, नंदा कांवेंट स्कूल टनकपुर, केंद्रीय विद्यालय NHPC बनबसा एवं केंद्रीय विद्यालय चंपावत के 100 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य राजेश कुमार वत्स ने छात्रों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से शिक्षा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्रों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की गई पुस्तकें बांटी गईं। 

छठवीं से आठवीं तक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय NHPC बनबसा की अंकिता अजीश पहले, केंद्रीय विद्यालय SSB चंपावत के इशांत भट्टऔर हर्षित रासगवा दूसरे स्थान पर रहे। माध्यमिक स्तर पर केंद्रीय विद्यालय NHPC बनबसा के अर्णव उपाध्याय प्रथम, MDM की प्रियांशी बिष्ट एवं केवि बनबसा छावनी की अंशिका रावत दूसरे स्थान पर रहीं। मोहम्मद मुदस्सिर के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. केके पांडेय, श्रवणलाल सैनी, कविता बिष्ट आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.