लोहाघाट में 109 हिमवीर जवानों को सीनियर काँस्टेबल से अलंकृत किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट छमनियांचौड़ स्थित ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की 36वीं वाहिनी का 19वां स्थापना दिवस उल्लास से मनाया गया। कई खेलकूद प्रतियोगिताओं, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हिमवीर जवानों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।समारोह का आगाज कमांडेंट संजय कुमार को परेड की सलामी देने के साथ हुई।




कमांडेंट ने वाहिनी के हिमवीरों, अधिकारियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ समर्पण और उत्कृष्ट देश सेवा की सराहना की। परेड कमांडर सुनील दत्ता के नेतृत्व में जवानों ने शानदार परेड पेश की। हाव्वा चीफ पैटर्न अनुराधा के नेतृत्व में हिमवीर परिवारों ने स्वादिष्ट व्यंजन और हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए। रस्साकसी, बोरा दौड़, थ्री लेग्ड रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वाहिनी में 109 सीनियर कांस्टेबल रैंक सेरेमनी का भी आयोजन हुआ। पदोन्नत जवानों को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा और द्वितीय कमान वैट सुबे सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.