बाराकोट के बिसराड़ी गांव के SI पुष्कर सिंह चौधरी का अचानक तबियत बिगड़ने से हुआ था निधन
रुद्रपुर PAC की 31वीं वाहिनी में कार्यरत थे पुष्कर सिंह चौधरी
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट/रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस में 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर के Sl पुष्कर सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार पैतृक गांव बाराकोट के बिसराड़ी में का दिया गया। आज 23 जनवरी को रामेश्वर घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

59 वर्षीय Sl पुष्कर सिंह का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। आज नम नेत्रों से क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र पंकज चौधरी और गगनदीप सिंह चौधरी ने दी। अंतिम यात्रा में पुलिस कर्मी और ग्रामीण शामिल हुए। PAC और पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। दिवंगत दरोगा पुष्कर सिंह के पिता रुद्र सिंह चौधरी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। कांग्रेस नेता व बाराकोट के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि दरोगा पुष्कर सिंह चौधरी जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के साथ क्षेत्र के प्रति संजीदा थे।
© 2026. All Rights Reserved.