Saturday Sep 19, 2026

चंपावत के ऑडिटोरियम में होगा सम्मान 

चंपावत जिले में हैं 213 राज्य आंदोलनकारी 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। उत्तराखंड राज्य निर्माण में आंदोलन करने वाले राज्य आंदोलनकारी का सम्मान किया जाएगा। यह समारोह 8 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से चंपावत के गोरलचौड़ मैदान के पास ऑडिटोरियम में होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि राज्य निर्माण में अद्वितीय योगदान देने वाले नागरिकों को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

 

चंपावत जिले में 213 राज्य आंदोलनकारी हैं। इनमें से 37 राज्य आंदोलनकारी विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे हैं। राज्य बनने के बाद चंपावत के पहले ब्लॉक प्रमुख बने बहादुर सिंह फर्त्याल सहित 7 लोगों ने नौकरी के विकल्प को स्वीकार नहीं किया। वैसे चंपावत जिले में कई ऐसे लोग भी हैं, जिनका

दावा है कि उन्होंने राज्य निर्माण में संघर्ष किया, लेकिन उन्हें आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित नहीं किया जा सका है।

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.