मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल DM मनीष कुमार ने ऋषेश्वर महादेव मंदिर में संस्कृति संवर्धन किट भेंट किया
संस्कृति से संवरेगा युवा भविष्य
देवभूमि टुडे
चंपावत। मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान एवं नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त देवभूमि कार्यक्रम के अंतर्गत ऋषेश्वर महादेव मंदिर में के पुजारी को मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन किट भेंट की गई। इस मौके पर DM मनीष कुमार ने ऋषेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।

मंदिर का मुआयना करते DM मनीष कुमार।
उन्होंने मंदिर परिसर के समीप बहने वाली लोहावती नदी के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में FSTP प्लान से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत समुदायिक एवं धार्मिक संगठनों के जीए नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता सामग्री एवं किट (पुस्तकें, वाद्य यंत्र आदि) का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, चंपावत के BDO अशोक अधिकारी, निर्मल महरा, सतीश पांडेय आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.