Thursday Feb 19, 2026

कलश संगीत कला समिति की ओर से आज बसंत पंचमी पर शगुन मैरिज हॉल में होगी बैठकी होली

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत कला समिति की ओर से आज 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर कुमाऊंनी बैठकी होली गायन प्रतियोगिता होगी। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम बल्लभ भट्ट ने बताया कि बैठक बैठकी होली गायन चंपावत के शगुन मैरिज हॉल में शाम 6 बजे से शुरू होगी। 

बैठकी होली में नैनीताल के प्रभात साह गंगोला, रानीखेत के संदीप गोरखा, अल्मोड़ा के ललित मोहन, प्रमोद, रुद्रपुर के हेम पांडेय, लोहाघाट के प्रकाश पांडेय सहित कई नामचीन होली गायककार शिरकत करेंगे। अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि बैठकी होली गायन की पारंपरिक विधा के संरक्षण और विस्तार के लिए समिति की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.