Wednesday Feb 4, 2026

पिथौरागढ़ जिले के NCC के 4 कैडेट्स गणतंत्र दिवस की परेड में लेंगे हिस्सा

देवभूमि टुडे

चंपावत/पिथौरागढ़। 80वीं उत्तराखंड वाहिनी पिथौरागढ़ (पिथौरागढ़ व चंपावत जिले) के NCC के 8 कैडेट्स का चयन दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। सभी चयनित कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

NCC अधिकारी बीआर कोहली के मुताबिक बटालियन के जूनियर डिवीजन में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 4-4 छात्र हैं। चयनित कैडेट्स में UCSS (यूनिवर्सल कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) चंपावत के प्रकाश जोशी, मनीष कुमार व तनिष्क मेहता और सौरभ कुमार लोहाघाट महाविद्यालय के सौरभ कुमार हैं।

गणतंत्र परेड के लिए चयनित UCSS के 3 छात्र।

इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ के सुजल सिंह ऐरी, LSM कैंपस पिथौरागढ़ के अनिता कठायत, राहुल नाथ और KNU GIC पिथौरागढ़ के प्रियांशु जोशी भी इस परेड में शिरकत करेंगे। गणतंत्र दिवस की परेड में चयन प्रक्रिया काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है। इसमें कैडेट्स का सबसे पहले बटालियन, फिर ग्रुप स्तर और अंत में निदेशालय स्तर पर चयन किया जाता है। कैडेट्स के चयन पर बटालियन के NCC अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.