Thursday Feb 19, 2026

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलढींग के अध्यापक का 1 दिन का वेतन भी कटेगा 

आज 22 जनवरी को एकाएक  स्कूल से गैर हाजिर हुआ शिक्षक

शिक्षक का कई घंटे तक इंतजार करते रहे नन्हें बच्चे

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलढींग में आज 22 जनवरी को नन्हें बच्चे कई घंटे तक शिक्षक का इंतजार करते रहे। बिना किसी पूर्व सूचना के शिक्षक के गैर हाजिर होने की भनक लगने पर शिक्षा विभाग ने आननफानन में पास के स्कूल से दूसरे अध्यापक की व्यवस्था की। गायब रहे शिक्षक का स्पष्टीकरण तलब करने के साथ 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। 

मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि आज 22 जनवरी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलढींग में तैनात शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। शिक्षक के गैर हाजिर होने की भनक लगने पर उप शिक्षाधिकारी संजय भट्ट ने पास के स्कूल से वैकल्पिक व्यवस्था की।

 

क्या कहते हैं अधिकारी:

'गायब शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही एक दिन का वेतन रोका गया है। पास के स्कूल से शिक्षक की व्यवस्था कर विद्यालय का संचालन किया गया।'

मेहरबान सिंह बिष्ट,

मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।

CEO मेहरबान सिंह बिष्ट।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.