Wednesday Feb 4, 2026

SSB के अधिकारी-जवान और केवि के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पैदल मार्च निकाला

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB की पंचम वाहिनी में अधिकारी-जवान और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पैदल मार्च निकाला गया। इस मौके पर वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन भी किया गया।

चंपावत में वंदे मातरम् कार्यक्रम में बोलते कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम। 

SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में निकाला गया पैदल मार्च वाहिनी मुख्यालय बाजरीकोट गांव से होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय तक निकाला गया। इस मौके पर उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, करण चौहान, केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और एसएसबी बल कार्मिकों ने हिस्सा लिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.