Wednesday Feb 4, 2026

बाराकोट के बापरू में कार दुर्घटनाग्रस्त

देवभूमि टुडे

चंपावन/बाराकोट। टनकपुर-पिथौरागढ राष्ट्रीय राजमा पर बापरू के पास खटीमा से पिथौरागढ जा रही कार पाले में रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वाहन के एयरबैग खुलने से चालक बाल-बाल बच गया। अलबत्ता कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान हो गया है। 

 

आज 22 जनवरी की सुबह 8.30 बजे NH पर बाराकोट के बापरू के पास खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार यूपी 25 सीजे 2002 एकाएक पाले में रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और आगे क्रश बैरियर से जा टकराई। लोगों ने बताया कि क्रश बैरियर से टकराने से कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए है। हालांकि कार का अगल हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बताया कि सड़क में अत्यधिक पाला पड़ने के कारण दुर्घटना हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि पालाग्रस्त क्षेत्र की सड़कों में नियमित रूप से चूने का छिड़काव किया जा रहा है। बापरू क्षेत्र में आज भी चूने का छिड़काव किया गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.