जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुई दुर्घटना
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज 22 जनवरी को बड़ा सड़क हादसा हो गया। विभिन्न मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक सेना के वाहन के खाई में गिरने से 10 सैनिकों की मौत हो गई है। 7 सैनिक हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। डोडा के भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप दुर्घटना के वक्त गाड़ी में 17 जवान सवार थे।

बताया गया कि इस बुलेट प्रूफ आर्मी की गाड़ी में हादसे के समय 17 जवान सवार थे और वह एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी। तभी खन्नी टॉप पर वाहन एकाएक बेकाबू हुआ और गाडी 200 फट गहरी खाई में गिर गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जवानों के सर्वोच्च बलिदान पर गहरा दुख जताया है।
© 2026. All Rights Reserved.