Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर तहसील के बेलखेत में बाढ़ से सुरक्षा के लिए ₹125.96 लाख मंजूर

40% राशि व्यय हेतु जारी भी की गई

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत की पूर्णागिरि (टनकपुर) तहसील के बेलखेत क्षेत्र मेंमें क्वैराला नदी पर बाढ़ से सुरक्षा हेतु सुरक्षात्मक कार्यों की पहल की गई है। सूचना विभाग ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग एवं राज्य कार्यकारिणी समिति ने विभागीय TAC से संस्तुत कुल ₹125.96 लाख की परियोजना लागत को स्वीकृति दी है। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 40%(₹50.38 लाख) की राशि व्यय हेतु जारी कर दी गई है।

 

DM मनीष कुमार ने बताया कि शासन द्वारा सुदूर एवं आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा एवं संरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह परियोजना ग्राम बेलखेत के निवासियों को बाढ़ के जोखिम से सुरक्षित करने के साथ कृषि, परिवहन एवं दैनिक जनजीवन को मजबूती देगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.