Sunday Mar 22, 2026

टनकपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 की घटना

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर नगर क्षेत्र में वार्ड नंबर 8 में 21-22 जनवरी की रात एक घर में एकाएक आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम के द्वारा तत्काल आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान बच गया।

 

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 2 बजे टनकपुर वार्ड नंबर 8 के पास एक घर में आग लग गई। जानकारी मिलने पर फौरन मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर यूनिट ने होज पाइप व होजरील की सहायता से आग को बुझाया। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में बड़ा नुकसान नहीं हुआ।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.