Sunday Mar 22, 2026

संगठन सृजन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में विपक्ष के नेता के साथ हुई मुलाकात में चंपावत के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने लिया मार्गदर्शन

10 दिनी प्रशिक्षण शिविर का आज 22 जनवरी को होगा समापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/कुरुक्षुत्र। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस संगठन के लिए निष्ठा और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। चंपावत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने पार्टी के सर्वोच्च नेता से 21 जनवरी को हुई मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।

 

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हरियाणा के  कुरुक्षेत्र में इन दिनों उत्तराखंड एवं हरियाण के पार्टी जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 10 दिनी प्रशिक्षण शिविर का आज 22 जनवरी को समापन होगा। कल 21 जनवरी को नौवें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चंपावत सहित सभी जिलों के अध्यक्षों और उनके परिवारों से मुलाकात की। इसी दौरान फर्त्याल ने भी उनकी मुलाकात हुई।

बकौल चिराग फर्त्याल विपक्ष के नेता ने मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की बात की। कहा कि आगे भी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात होती रहेगी। फर्त्याल ने संगठन सृजन अभियान के अनुभवों को साझा करने के साथ चंपावत जिला संगठन को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदम और चुनौतियों की जानकारी भी विपक्ष के नेता को दी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.