आग लगी है या किसी ने लगाई, पता नहीं
चंपावत जिले में बीते एक माह में दावाग्नि की 7 घटनाएं हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के क्रांतेश्वर का जंगल आग की चपेट में आ गया। आग लगने से वन संपदा पर भी असर पड़ा। वनाग्नि से वातावरण में धुंआ फैल गया। आज 21 जनवरी को क्रांतेश्वर मंदिर के जंगल में एकाएक आग लग गई। साथ ही हवा की वजह से आग तेजी से जंगल में फैलने लगी। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगी है या किसी ने लगाई है, यह पता नहीं चल सका है। लेकिन वन विभाग का हमेशा की तरह इस बार भी दावा वही है कि जंगल में आग लगाने वालों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही कहा कि आग लगाते पकड़े जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्रांतेश्वर जंगल में इस शीतकाल में दूसरी बार आग लगी है। चंपावत जिले में 16 दिसंबर से अब तक दावाग्नि की 7 घटनाएं हो चुकी हैं।
© 2026. All Rights Reserved.