Thursday Apr 23, 2026

“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में द्वितीय चरण में वाइब्रेंट गांव योजना के तहत तामली व पोलप विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 19 से 26 जनवरी तक द्वितीय चरण में भारत सरकार की वाइब्रेंट गांव योजना के अंतर्गत विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर में स्वस्थ्य जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।

SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गान किया गया और स्थानीय ग्रामीणों ने भारत माता की शपथ भी ली।

वाइब्रेंट गांव तामली के पशु चिकित्सा शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वैशाली शाह ने 22 मवेशियों का इलाज किया गया। वाइब्रेंट गांव पोलप में मानव चिकित्सा शिविर में 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। तामली के डॉ. हिमांशु भट्ट ने ग्रामीणों को सेहतमंद रखने के तरीके बताए। SSB ने नि:शुल्क दवाइयां वितरित की।

शिविर से लाभांवित ग्रामीणों ने इस पहल के लिए SSB का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट केएच मेघचंद्र सिंह, ग्राम प्रधान देवेंद्र जोशी, विपिन सिंह के अलावा SSB के कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.