छठीं पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद राहुल रैंसवाल
पंपोर में आतंकियों से लड़ते हुए 21 जनवरी 2020 को शहीद हुए थे राहुल रैंसवाल
देवभूमि टुडे
चंपावत। छठीं पुण्य तिथि पर शहीद राहुल रैंसवाल को श्रद्धांजलि दी गई। चंपावत के राहुल रैंसवाल अटल उत्कृष्ट जीआईसी में स्थित उनकी प्रतिमा पर आज 21 जनवरी को माल्यार्पण किया गया। कहा गया कि देश के लिए कुर्बानी देने वालों की कभी मौत नहीं होती, वे हमेशा लोगों के दिलों में याद रहते हैं और उनसे हर कोई प्रेरणा पाता है।
राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात राहुल रैंसवाल जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकियों से लड़ते हुए 21 जनवरी 2020 को शहीद हो गए थे। बाद में उन्हें बहादुरी के लिए मरणोपरांत सेना पदक दिया गया था। शहीद के पिता अर्द्ध सुरक्षा बल के कार्मिक वीरेंद्र सिंह रैंसवाल, मां हरू देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सभासद गौरव कलौनी, छात्र संघ अध्यक्ष विकास चौधरी ने शनिवार को शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी बहादुरी को याद किया।
© 2026. All Rights Reserved.