Wednesday Feb 4, 2026

लोहाघाट के कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने केंद्र की योजनाओं में क्षेत्रीय किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए, ताकि उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके। KVK (कृषि विज्ञान केंद्र) में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में VC ने केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

ITBP के कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि केंद्र और किसान मिलकर उत्पादित वस्तुओं को ITBP को उपलब्ध करा सकते हैं, इससे किसानों को बेहतर बाजार और आय का अवसर मिलेगा। प्रसार शिक्षा के निदेशक डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने मौसम के अनुरूप पशुपालन, फल-सब्जी उत्पादन, चारा उत्पादन और अन्य कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डॉ. सचिन पंत ने केंद्र में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने शिरकत की। उमाकांत दिवाकर के संचालन में डॉ. एमएस. नेगी, डॉ. भगवान दास भुज, त्रिभुवन मौर्य, पंकज तिवारी, नारायण पांडेय, डॉ. निर्मला भट्ट, डां. मोहन सिंह, डॉ. रजनी पंत, डॉ. अविकल कुमार, ITBP के द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, स्वाति कार्की, आशुतोष सिंह, तारादत्त, रमेश चंद्र खर्कवाल, रघुवर मुरारी, विक्रम सिंह, रमेश उपाध्याय, ललित सिंह, संदीप सैनी, हंसा चौबे आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.