Wednesday Feb 4, 2026

औषधि नियंत्रण विभाग ने जारी की चेतावनी

औषधि नियंत्रण विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र में मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। औषधि नियंत्रण विभाग ने एक मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवाओं के रखरखाव में खामी, रिकॉर्ड में कमी सहित कई अनियमितताएं पाईं। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि नया मेडिकल स्टोर होने की वजह से विभाग ने मेडिकल स्टोर को चेतावनी जारी कर छोड़ दिया गया। आगे से गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

लोहाघाट में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करती औषधि निरीक्षक हर्षिता। 

इसके अलावा 3 अन्य मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया गया। इनमें कोई खामी नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों के क्रय-विक्रय की स्थिति, CCTV कैमरे व उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जांच की गई।

नारकोटिक (मादक) औषधियों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई। स्पूरियस दवाओं की रोकथाम के उद्देश्य से 4 औषधि नमूने लेकर विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण टीम में  सहायक कर्मचारी दिनेश फर्त्याल भी शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.