पाटी के गर्सलेख प्राइमरी स्कूल के पास एक बाइक की तलाशी में बरामद हुई 802 ग्राम चरस
अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पुलिस को देख भागे एक व्यक्ति की जैकेट से चरस बरामद हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और पाटी थाने की पुलिस की आज 21 जनवरी को संयुक्त चेकिंग में गरसाड़ी से आगे गर्सलेख प्राइमरी स्कूल के पास एक बाइक की तलाशी में 802 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम को देखकर चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके में मिली लाल पीली जैकेट की बाई जेब से एक पीले थैले के अंदर 802 ग्राम चरस बरामद हुई । पाटी में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, पाटी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, ललित कुमार, राजकुमार, रमेश नाथ।
© 2026. All Rights Reserved.