Wednesday Jan 21, 2026

बंकोटा गांव के कृष्ण सिंह ने DM से घर की लगाई गुहार

देवभूमि टुडे

चंपावत। रेडक्रॉस सोसायटी ने आर्थिक रूप से कमजोर एक ग्रामीण को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए है। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने ये कंबल व तिरपाल भेंट किए।

कृष्ण सिंह को कंबल-तिरपाल वितरित करते रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी।

चंपावत के बंकोटा गांव के कृष्ण सिंह का पिछले दिनों मकान जल गया था। आग बुझाने के दौरान उनका पांव भी जला। कृष्ण सिंह ने कल सोमवार को लगे जनता मिलन कार्यक्रम में रहने की समस्या उठाई। DM मनीष कुमार ने PM आवास योजना से मकान के लिए जरूरी कार्रवाई करने हेतु CDO व BDO को निर्देशित किया।

वहीं कृष्ण सिंह की परिस्थितियों के मद्देनजर ठंड से बचने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने कंबल व तिरपाल वितरित किए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.