Friday Jul 17, 2026

चंपावत जिले में मुख्य कार्यक्रम पुनेठी के ताराचौड़ क्षेत्र में हुआ

प्रकृति, पर्यावरण और धरा को बचाने का पर्व है हरेला: दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय

देवभूमि टुडे

चंपावत। हरेला पर्व पर आज 16 जुलाई को चंपावत डिवीजन के अंतर्गत कुल 72220 पौधे रोपे गए। वन पंचायत पुनेठी के ताराचौड़ में बांज, फ्लाइट, पांगर, पदम, उतीश एवं अन्य विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नाराायण पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, डीएम मनीष कुमार सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण किया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

उपाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि हरेला केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और धरती मां की सेवा का पर्व है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जल एवं भूमि संरक्षण के आधार हैं तथा जंगल धरती के आभूषण हैं। डीएम ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनाना भी है। कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय परंपरा का प्रतीक है। इस लोकपर्व के माध्यम से समाज को प्रकृति से जुडऩे और आने वाली पीढिय़ों के लिए हरित विरासत सुरक्षित रखने की प्रेरणा मिलती है। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, PCF के सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, भेषन संघ अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी,  सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीओ वन सुनील कुमार व नेहा चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ताराचौड़ क्षेत्र में आयोजित पौधारोपण अभियान स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथारिटी (सारा) की ओर से जन सहभागिता के माध्यम से चलाया गया। ताराचौड़ क्षेत्र सारा के अंतर्गत संचालित 'कालसन भोलेश्वर परियोजना' के तहत चयनित है, जिसकी कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई खंड है। अभियान के तहत 300 पौधों का रोपण किया गया। भिंगराड़ा में वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया के नेतृत्व में पौधारोपण हुआ।

भिंगराड़ा पौधारोपण।
पौधारोपण कार्यक्रम।

पौधा लगाएं भी और बचाएं भी: जिला जज संगल

चंपावत। हरेला पर्व को चंपावत न्यायालय परिसर में पौधारोपण हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज अनुज कुमार संगल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। कहा कि पौधों  को लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी परवरिश भी जरूरी है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता, सिविल जज सीनियर डिवीजन रश्मि गोयल, सिविल जज जूनियर डिवीजन विशाल गोयल के अलावा बार संघ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मी, पीएलवी आदि मौजूद थे।

पौधारोपण करते न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता।

चंपावत पुलिस ने लगाए 350 पौधे:

चंपावत। एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न थानों, चौकियों एवं कोतवाली परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान देवदार, नीव, कचनार, माल्टा, नींबू, जामुन, आम, अमरूद, आंवला, संतरा, उतीस, रीठा, बांज तेजपत्ता सहित विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।

पौधारोपण करती SP रेखा यादव।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.