Wednesday Feb 4, 2026

सरकारी विभागों में अधिकारियों की भारी कमी

CM धामी के जिले में SDM के 2 पद खाली

DFO की कुर्सी 4 माह से पिथौरागढ़ के हवाले

खेल, PRD, होमगार्ड्स, उद्योग विभाग के मुखिया भी नहीं

प्रशासन का दावा-भेजा है पत्र, खाली पदों पर जल्द तैनाती की उम्मीद

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत आदर्श जिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्वाचन क्षेत्र भी चंपावत है। विकास में रफ्तार भरने के दावे हैं। ये दावे सही है या नहीं हैं, इससे इत्तर चंपावत जिले में सरकारी विभागों में अधिकारियों की भारी कमी है। काफी समय से खाली ये कुर्सियां कब भरी जाएंगी, कोई पता नहीं।

पहाड़ की सबसे अधिक आबादी वाली लोहाघाट तहसील में SDM की कुर्सी 2025 के शुरू से खाली है। यहां के SDM के कार्यक्षेत्र में बाराकोट तहसील भी आता है। लोहाघाट का काम  पाटी के SDM को अतिरिक्त जिम्मा देकर किया जा रहा है। और अब मैदानी तहसील टनकपुर के SDM का स्थानांतरण किया गया है, लेकिन किसी अधिकारी को भेजा नहीं गया है। वन, उद्योग, खेल, PRD सहित कई विभागों के मुखियाओं की कुर्सी काफी वक्त से खाली है। अधिकारियों की कमी से काम प्रभावित होना लाजमी है। वहीं प्रशासन का कहना है कि काम पर असर न पड़े, इसके लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। खाली पदों पर तैनाती के लिए शासन और निदेशालय पत्र भेजे गए हैं।

 

लंबे समय से खाली हैं ये पद:

1. एक साल से खाली है लोहाघाट के SDM की कुर्सी।

टनकपुर के SDM का 17 जनवरी को हरिद्वार स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ है, लेकिन कोई प्रतिस्थानी नहीं।

2.DFO की कुर्सी अक्टूबर से खाली है। 2 SDO के स्थान पर  तैनाती 1 की ही है।

3.जिला खेल अधिकारी की कुर्सी 2024 के आखिर से रिक्त है।

4.जिला युवा कल्याण अधिकारी  का पद डेढ़ साल से खाली है।

5.उद्योग विभाग के महाप्रबंधक की जिम्मेदारी 200 किमी दूर ऊमधमसिंह नगर जिले के अधिकारी के जिम्मे।

6.पंचस्थानी निर्वाचन विभाग में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी DPRO को दी गई है।

7.चंपावत में परिवहन विभाग का संभागीय निरीक्षक का कार्यालय है, लेकिन पिछले साल से निरीक्षक नहीं।

8.जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका टनकपुर के अधिशासी अधिकारी की कुर्सी 4 माह से खाली है।

क्या कहते हैं DM:

'चंपावत जिले में रिक्त सभी पदों में तैनाती के लिए शासन और संबंधित विभागों के निदेशालयों को पत्र भेजा गया है। टनकपुर के लिए जल्द ही नए SDM को भेजे जाने का भरोसा मिला है। उम्मीद है कि अन्य खाली पदों को भी जल्द भर लिया जाएगा।'

मनीष कुमार,

DM, चंपावत।

DM मनीष कुमार।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.