Wednesday Feb 4, 2026

वाइब्रेंट गांव पोलप में 15 दिनी इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण संपन्न  

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB की पंचम वाहिनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव पोलप और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं युवाओं का 15 दिवसीय इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण का समापन किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण में हासिल ज्ञान स्वरोजगार में मददगार होगा।

प्रशिक्षणार्थियों के साथ SSB के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम और अन्य अधिकारी।

कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि SSB का मुख्य कार्य भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और सीमापार अपराधों, अनधिकृत प्रवेश, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना है। इसके अतिरिक्त नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षिक प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, मानव चिकित्सा शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन ग्रामीणों एवं युवाओं के लिए किया जाता है। संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर सहायक कमांडेंट केएच मेघचंद्र सिंह, कैलाश चंद जोशी, कमल जोशी, विपिन सिंह, ग्राम प्रधान कुमारी निशा, ग्राम प्रधान बचकोट दीपक सिंह, संकल्प फाउंडेशन के पीयूष तिवारी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.