Sunday Mar 22, 2026

मां बाराही मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन बिष्ट की पत्नी किशना देवी का भोजीपुरा में इलाज के दौरान निधन हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/ देवीपुरा। देवीधुरा के मां बाराही मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे मोहन सिंह बिष्ट की पत्नी किशनी देवी का निधन हो गया। 65 वर्ष की किशनी का पिछले कुछ समय से बीमार थी। इलाज के दौरान आज 18 जनवरी की सुबह भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। किशनी देवी देवीधुरा क्षेत्र के पत्रकार और NUJ (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट) के सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट की मां हैं। उनका अंतिम संस्कार कल 19 जनवरी को देवीधुरा के स्थानीय श्मशान घाट में किया जाएगा। 

किशनी देवी। (फाइल फोटो)

निधन पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा NUJ के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, नवल जोशी, गौरीशंकर पंत, बाबा आदित्यदास, प्रकाश भट्ट,  गिरीश बिष्ट, विनोद चतुर्वेदी, धीरज गहतोड़ी, सुरेश गड़कोटी, दीपक फुलेरा, मनोज राय, हयात राम, नवीन जोशी, बाबूलाल यादव, ललित जोशी, कमल भट्ट, नवनीत गहतोड़ी, सुरेश जोशी, राहुल महर के अलावा चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली सहित तमाम लोगों ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.