Wednesday Feb 4, 2026

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में हुआ विमोचन

2025 के राजनीतिक, आर्थिक और वैश्विक परिवर्तनों पर एक वैकल्पिक और आलोचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है पुस्तक

देवभूमि टुडे

चंपावत/ नैनीताल। 'Challenging Consensus: Unpopular Opinions of 2025' का विमोचन कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति कार्यालय में हुआ। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत द्वारा संपादित यह पुस्तक समकालीन राजनीतिक, सामाजिक एवं नीतिगत विषयों से जुड़े उन दृष्टिकोणों को सामने लाती है, जो प्रचलित सहमति को चुनौती देते हुए गहन बौद्धिक विमर्श को प्रोत्साहित करते हैं। पुस्तक का संपादन नीति, सुशासन तथा राज्य स्तरीय राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से अकादमिक कार्य कर रहे नमन जोशी और गौरव उपाध्याय ने किया है। दोनों युवा कुमाऊं विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी हैं।

कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास अकादमिक स्वतंत्रता, तार्किक सोच एवं वैचारिक विविधता को सुदृढ़ करते हैं। कहा कि पुस्तक में विचारों की स्पष्टता, अकादमिक गहराई एवं संतुलित दृष्टिकोण से इन पहलों को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने दोनों युवा शोधार्थियों द्वारा अपने नीति-थिंक टैंक Intellectus Hub एवं Himalaya Bodh के माध्यम से किए जा रहे गंभीर एवं तथ्यपरक  कार्यों की प्रशंसा की।

यह पुस्तक 2025 के राजनीतिक, आर्थिक और वैश्विक परिवर्तनों पर एक वैकल्पिक और आलोचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। इसमें भू-राजनीति, शासन, एआई प्रभाव, और भारत की नीतिगत चुनौतियों पर युवा विद्वानों 30 से अधिक मौलिक लेख और विचार संकलित हैं। मुख्यधारा की धारणाओं से हटकर, यह कृति समकालीन भारतीय और वैश्विक वास्तविकताओं को समझने के नए दृष्टिकोण प्रदान करती है। पुस्तक का प्रकाशन pacific books international नई दिल्ली ने किया है। दोनों संपादकों ने 'Challenging Consensus: Unpopular Opinions of 2025' की सफलता का श्रेय अपने शोध पर्यवेक्षकों डॉ. सत्यनंदन भगत एवं डॉ. रूप किशोर द्विवेदी को देते हुए उनके मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रेरणा के प्रति आभार जताया।

प्रकाशित हो चुके 15 से अधिक शोध पत्र

दोनों शोधार्थियों के 15 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। जिनमें टेलर एंड फ्रांसिस समूह की प्रतिष्ठित जर्नल्स भी शामिल हैं। गौरव उपाध्याय राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन में जबकि नमन जोशी राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध में UGC NET (राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा) पास हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.