Wednesday Feb 4, 2026

10 छात्र व 1 छात्रा का SSC GD में हुआ चयन

जिए पहाड़ निशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के तहत टनकपुर सहित उत्तराखंड के कई ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में खोले गए है कई निशुल्क नागरिक पुस्तकालय

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। जिए पहाड़ निशुल्क नागरिक पुस्तकालय में पढ़ रहे 11 युवाओं का SSC (कर्मचारी चयन आयोग) GD (General Duty Constable recruitment for various Central Armed Police Forces) में चयन हुआ है। निशुल्क नागरिक पुस्तकालय समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि चयनित नौजवानों में 10 छात्र और 1 छात्रा शामिल हैं।

चयनित अभ्यर्थियों में ITBP में मीनू शर्मा, विकास राय, विक्रम सिंह बिष्ट, आयुष कुमार, संजय कुमार, प्रदुम्य कुमार, हर्ष कुल्याल, गौरव जैसवार व हीरा सिंह का ITBP, अंकित राणा CISF और भूपेंद्र जोशी का BSF में चयन हुआ है। निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने मुंह मीठा कर स्वागत किया।

उत्तराखंड PCS के 2016 बैच टॉपर हिमांशु कफल्टिया ने टनकपुर सहित उत्तराखंड के कई ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में निशुल्क नागरिक पुस्तकालय खोलने ही शुरुआत की थी। इन पुस्तकालयों से युवा अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिल रही है। अब तक 50 से अधिक अभ्यर्थियों का PCS सहित विभिन्न परीक्षाओं में चयन हो चुका है।

छात्र छात्राओं का चयन होने पर नागरिक पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट, मेघराज देउपा, नरेंद्र लडवाल, हर्षवर्धन रावत, हंसराज देउपा, रवि कुमार, रोहिताश अग्रवाल, अमित जोशी, दरबान सिंह मेहर, धीरज मोनी, भुवन सिंह कठायत आदि ने बधाई दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.