Wednesday Feb 4, 2026

सल्ली, सत्कुला, कुकड़ोनी, मझेड़ा, बस्टियागूंठ, धौन-मौराड़ी, जैगांव-जैतौली, पल्सों आदि गांवों में दिव्यांगजन, विधवाओं, परित्यक्ता महिलाओं और बेसहारा बुजुर्गों को कंबल व तिरपाल वितरित किए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। रेडक्रॉस सोसायटी ने दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में मानवीय सेवा के अंतर्गत कंबल व तिरपाल बांटे। रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य जनार्दन चिल्कोटी ने जरूरतमंदों को ये सामग्री वितरित की।

 

DM मनीष कुमार, CMO डॉ. देवेश चौहान एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के दिशा-निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम के अंतर्गत सल्ली, सत्कुला, कुकड़ोनी, मझेड़ा, बस्टियागूंठ, धौन-मौराड़ी, जैगांव-जैतौली, पल्सों आदि गांवों में दिव्यांगजन, विधवाओं, परित्यक्ता महिलाओं और बेसहारा बुजुर्गों को कंबल व तिरपाल वितरित किए गए। ठंड एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए ये सहायता जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के प्रदान की। ग्रामीणों ने रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास के प्रति आभार जताया।

जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल व तिरपाल वितरित करते रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य जनार्दन चिल्कोटी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.