Wednesday Feb 4, 2026

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आज शनिवार सुबह महिला स्पोर्ट्स कालेज लोहाघाट के नवनिर्मित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पहुंच 

अभ्यास कर रहे बालक-बालिकाओं से मुलाकात की। मंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए खेल के प्रति उनके जुनून, अनुशासन और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। खिलाड़ियों के आग्रह पर कैबिनेट मंत्री स्वयं ट्रैक पर उतरीं और 100 मीटर की दौड़ में बच्चों के साथ भाग लेकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर बालक-बालिका वर्ग की 100 मीटर प्रदर्शनी दौड़ हुई। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मेडल पहना सम्मानित किया। कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार राज्य में खेल अधोसंरचना को मजबूत कर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाती खेल मंत्री रेखा आर्या। 
कोलीढेक झील में नौकायन करती मंत्री।

कोलीढेक झील में नौकायन भी की

मंत्री रेखा आर्या ने कोलीढेक झील का निरीक्षण करने के बाद नाैकायन का आनंद उठाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से झील के सुंदरीकरण, पर्यटक सुविधाओं तथा आधारभूत संरचनाओं की जानकारी प्राप्त की। कहा कि झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हरियाली के कारण पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह स्थान उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। उन्होंने कहा कि झील के विकास से स्थानीय समुदाय को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील के आसपास सड़क, पार्किंग, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटक सुविधाओं को और बेहतर किया जाए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.