नालियों की सफाई एवं झाड़ी कटान का काम NH खंड ने शुरू किया
सड़क पर जलभराव की समस्या से बचाव और दुर्घटनाओं के खतरे कम होंगे
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर नालियों की सफाई और सड़क किनारे झाड़ियों का कटान शुरू कर दिया गया है। DM मनीष कुमार के निर्देश पर शुरू इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु से पूर्व जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सड़क पर जलभराव की समस्या से बचाव और दुर्घटनाओं के खतरे को कम करना है।



राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर नालियों में मिट्टी, कूड़ा-कचरा एवं वनस्पति जमा होने से पिछले कुछ समय से जल निकासी बाधित हो रही थी। साथ ही रोड किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई स्थानों पर दृश्यता पर असर पड़ रहा था, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
© 2026. All Rights Reserved.