Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत नगर पालिका बोर्ड बैठक में 7 प्रस्ताव पारित

ललुवापानी मार्ग के शौचालय की होगी मरम्मत, डाकघर के पास सतह पार्किंग में शौचालय निर्माण, कई स्थानों में यात्री प्रतीक्षालय बस शेल्टर्स, साइनेज लगेंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के मुख्य बाजार क्षेत्र में गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडेय की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी के संचालन में आज 17 जनवरी को चंपावत नगर पालिका बोर्ड की बैठक में गांधी चौक के सौंदर्यीकरण करने एवं राष्ट्रपिता की मौजूदा प्रतिमा पुरानी होने के कारण ये निर्णय लिया गया। बोर्ड बैठक में कुल 7 प्रस्ताव पारित किए गए।

चंपावतनगर पालिका बोर्ड की बैठक लेती पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय।

रोडवेज स्टेशन के निकट ललुवापानी तिराहे के पास खाली जगह का पर्वतीय संस्कृति के अनुरूप सौंदर्यीकरण करने, ललुवापानी मार्ग में पूर्व में निर्मित शौचालय को मरम्मत कर पुर्नउपयोग में लाने, डाकघर के पास सतह पार्किंग में शौचालय निर्माण, पालिका क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में यात्री प्रतीक्षालय बस शेल्टर्स, साइनेज लगाने और पालिका क्षेत्रांतर्गत तिरंगा लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पालिका के आय-व्यय का विवरण रखते हुए बताया गया कि दिसंबर 2025 की कुल प्राप्तियां 06.05 लाख रही। जबकि माह तक वेतन, पेंशन आदि सहित कुल व्यय 183.86 लाख रुपये रहा। निर्णय लिया गया कि पालिका कर्मचारियों के वेतन, पेंशन आदि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करते हुए विकास योजनाओं हेतु प्रस्तावों प्रस्तुत करते हुए योजनाओं का क्रियांवयन किया जाएगा।

मौजूर रहे ये सभासद व अधिकारी-कार्मिक:

बैठक का संचालन भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी द्वारा किया  सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी, पूजा वर्मा, बबीता प्रहरी, नंदन सिंह तड़ागी, रोहित बिष्ट, गौरव कॉलोनी एवं सहायक लेखाकार जगदीश लाल शाह, कर एवं राजस्व निरीक्षक ममता जोशी, अवर अभियंता आशीष धीमान, सिटी मैनेजर महेश सिंह चौहान, सिटी मिशन मैनेजर, सचिन कुंवर, प्रदीप भट्ट, पवन पांडेय।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.