Wednesday Feb 4, 2026

कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश रहे Top Performer

केरल, मप्र, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा के साथ उत्तराखंड बना लीडर 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए जारी की रेंकिंग

देवभूमि टुडे

चंपावन/देहरादून। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में उत्तराखंड को ‘लीडर’ के रूप में मान्यता दी है। उत्तराखंड के साथ ही केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और हरियाणा को भी ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को इस उपलब्धि के लिए 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया। कहा गया कि इस सम्मान से यह साफ है कि उत्तराखंड में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है। राज्य के इस प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।

वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने Certificate of Appreciation की कैटेगरी A में गुजरात और कैटेगरी B में अरुणांचल प्रदेश व गोवा Best Perfomer रहे। कैटेगरी A में 4 (कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश) और कैटेगरी B में 1 हिमांचल Top Performer रहे।

'यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।'

पुष्कर सिंह धामी,

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.