Thursday Apr 23, 2026

लोहाघाट क्षेत्र में पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए 7.56 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय मंजूरी मिली

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले की दो महत्वपूर्ण सड़कों के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 में इन दोनों सड़कों के उदारीकरण एवं पुनर्निर्माण की घोषणा की थी। इससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। साथ ही विकास एवं कारोबारी गतिविधियों में भी इजाफा होगा।

 

लोहाघाट क्षेत्र की 7 किलोमीटर लंबी कामाज्यूला–भनार–रैघाड़ी मोटर मार्ग (₹666.84 लाख) और 1.225 किलोमीटर लंबी पाटी में स्थित सांगो धिंघारूकोट से बांस बसवाड़ी तक मोटर मार्ग (₹89.36 लाख) के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। इन दोनों सड़कों के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण से क्षेत्र के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। जिससे ग्रामीणों, किसानों एवं व्यापारियों को आवागमन में सुविधा होगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.