14 जनवरी से हड़ताल पर थे बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र
अधिशासी अधिकारी दीपक बुड़लाकोटी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल, कल 17 जनवरी से काम पर लौटेंगे
नगर पंचायत स्तर की मांगें मानीं, शासन स्तर की मांगों के लिए पत्राचार का दिया भरोसा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। जिले के प्रवेशद्वार बनबसा की नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र आज 17 जनवरी को लगातार तीसरे दिन कार्य बहिष्कार पर थे, लेकिन शुक्रवार शाम बात बन गई। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक बुड़लाकोटी से हुई वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। कल 17 जनवरी से पर्यावरण मित्र काम पर लौटेंगे।
10 नए पर्यावरण मित्रों की तैनाती, रूके वेतन का तत्काल भुगतान, कूड़ा निस्तारण/सोर्स सेग्रीगेशन मशीन का शीघ्र ठेका, ESI कार्ड, BPL राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, मानदेय सीधे बैंक खातों में भुगतान सहित कई मांगों को लेकर 14 जनवरी से कार्य बहिष्कार पर थे।

EO बुड़लाकोटी ने नगर पंचायत स्तर से संबंधित मांगें जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया। साथ ही पर्यावरण मित्रों की शासन स्तर से संबंधित मांगों को लेकर पत्राचार किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रों ने कल शनिवार से काम पर लौटने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि जल्द मांगों को नहीं माना गया, तो पर्यावरण मित्र फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। वार्ता में सौरभ, सचिन, अरुण वाल्मीकि, सुनील, सौरभ, राजपाल, विजयपाल, नन्हेंलाल, अर्जुन, गोपू, मुकेश, राजाराम, शिवम कुमार, अमरपाल, शानू, सोनू, मिथिलेश, नीलम, लक्ष्मी, बृजेश, निखिल, अभिषेक आदि शामिल थे।
3 दिन से हड़ताल की वजह से नगर के विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
© 2026. All Rights Reserved.