भारतीय जीवन बीमा निगम की लोहाघाट शाखा ने चंपावत की पुनेठी वन पंचायत में किया पौधारोपण
पेड़ों को बचाने में सामूहिक प्रयास की अपील की
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत वन क्षेत्र की पुनेठी वन पंचायत में LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने 70वीं स्थापना में 70 से अधिक पौधे लगाए। एलआईसी की लोहाघाट शाखा के प्रबंधक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में आज 5 सितंबर को चले इस पौधारोपण में LIC के अधिकारी-कार्मिकों ने पौधे लगाए जाने के साथ ही पौधों की परवरिश और संरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया।



कहा गया कि वन न केवल साफ हवा और पर्यावरण को सहेजते हैं, बल्कि इससे ही इंसान का अस्तित्व बचा रह सकता है। इसलिए सभी को पेड़ों और वनों को बचाने में सामूहिक प्रयास करना होगा। पौधारोपण में LIC के हिमांशु नितवाल, करमवीर सिंह, लक्की तिवारी, हिमांशु जोशी, गौरव कश्यप, उमेश जोशी, प्रकाश सिंह के अलावा रेडक्रॉस के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, धर्मेश सक्टा, बृजेश जोशी, वन बीट अधिकारी हरीश जोशी आदि शामिल थे। वन पंचायत के एक हिस्से में पड़ा कूड़े और शराब व पानी की बोतलों का भी निस्तारण किया गया। टीम ने वन क्षेत्र में गंदगी न कर उसके कुदरती सौंदर्य को बचाए रखने के लिए आम नागरिकों से अपील की।
© 2026. All Rights Reserved.