Sunday May 31, 2026

भारी बारिश से उफनाई लधिया व रतिया नदी के संगम में फंसे थे स्नान के लिए गए श्रद्धालु

देवभूमि टुडे

चंपावत/रीठा साहिब। रीठा साहिब के तीन दिनी जोड़ मेले का आज 31 मई को समापन हो गया। मेले से पूर्व आज हुई तेज बारिश से लधिया और रतिया नदी का जल स्तर एकाएक बढ़ गया। इस दौरान नदी के संगम में स्नान कर रहे कई श्रद्धालु पानी के उफान में फंस गए। अलबता समय रहते एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों से उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह बोरा के मुताबिक इससे बड़ा खतरा टल गया।

 

मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु लधिया-रतिया संगम पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी बीच मूसलधार बारिश के कारण दोनों नदियां एकाएक उफान पर आ गईं, जिससे संगम क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। 70 से अधिक सिख श्रद्धालु उफनाई नदी में फंस गए थे। अलबत्ता पुलिस और अन्य लोगों के प्रयासों से नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। साथ ही पार्किंग क्षेत्र और दुकानों के आसपास फंसे लोगों को भी सुरक्षित जगह पहुंचाया गया रेस्क्यू टीम ने समय रहते वाहनों को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.