Tuesday Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्र के पहले दो दिनों में पूर्णागिरी में उमड़े 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। आस्था के धाम मां पूर्णागिरि मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन 12 अक्टूबर को 7 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। जबकि कल पहली नवरात्र को 15 हजार श्रद्धालुओं ने पूर्णागिरी देवी दरबार में शीश नवाए।

 पूर्णागिरी देवी के दर्शन करते श्रद्धालु।

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दो दिनों में 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए हैं। मेले के मद्देनजर पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। व्यवस्था बनाने में प्रशासन के अलावा मंदिर समिति भी हाथ बंटा रही है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.