धन तेरस से दिवाली तक 3 दिनों में 7 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने मां के दरबार में शीश नवाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। प्रकाश पर्व दिवाली के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरी देवी दर्शन कर रहे हैं। धन तेरस से दिवाली तक 3 दिनों में 7 हजार से अधिक श्रद्वालुओ ने देवी दर्शन किए।



मां पूर्णागिरी देवी धाम में इस साल जनवरी से अब तक करीब 27 लाख लोग शीश नवा चुके हैं। ग्राम प्रधान एवं पूर्णागिरि के पुजारी पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि धनतेरस, छोटी दिवाली और लक्ष्मी पूजन में भी 7 हजार से ज्यादा श्रदालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया है। इस दौरान पूर्णागिरी मंदिर समिति श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूर प्रबंध कर रही है।
© 2026. All Rights Reserved.