Sunday Feb 8, 2026

प्रायोगिक कार्य के दौरान लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्रिक में हुई घटना

सांस लेने में दिक्कत, जलन, बेहोशी, खांसी व आंखों में जलन

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्रिक में आज 7 फरवरी को प्रायोगिक कार्य के दौरान रासायनिक द्रव्य की एक बोतल के जमीन में गिरने से 1 शिक्षिका और 7 छात्राएं अचेत हो गईं। आननफानन में सभी घायलों को अस्पताल लग जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ।

पॉलीटेक्रिक के शिक्षक कमलेश कुमार आजाद के मुताबिक आज जब फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रायोगिक कार्य कर रही थीं, तभी ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बोतल गिर कर फट गई। रासायनिक द्रव्य की तीखी गंध से प्रेक्टिकल कर रही 7 छात्राओं और एक शिक्षिका बेहोश हो गई। अचानक हुई इस घटना से पॉलीटेक्रिक में हड़कंप मच गया।

 

CMS डॉ. विराज राठी के मुताबिक एसीटल क्लोराइड के प्रभाव से सांस लेने में दिक्कत, जलन, बेहोशी, खांसी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। शिक्षिका शैलजा, छात्रा गरिमा, निकिता, गुंजन, काजल, दिया, संजना, शिवानी को ऑक्सीजन देने के साथ ही इलाज चल रहा है। फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. रितु आदि ने इलाज किया। पॉलीटेक्निक के शिक्षक मनीष भट्ट, अनिल रौतेला, विवेक मौर्य, डीके शर्मा आदि भी राहत कार्य में जुटे रहे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.